पीसांगन: मांगलियावास पुलिस ने 2500 रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, जो नाबालिग प्रकरण में फरार चल रहा था
मांगलियावास थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक महीने से फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को ब्यावर से दबोचा।