मेरठ: रिहायशी इलाके नंदन कुंज में एक घर मे लगी आग,घर के किचन में लगी चिमनी ने पकड़ी आग,खाना बनाते समय लगी आग
Meerut, Meerut | Jun 19, 2024 वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित रिहायशी इलाके नंदन कुंज में एक मकान में भीषण आग लग गई। घर में आग लगने की वजह किचन की चिमनी ने आग पकड़ना बताया जा रहा है। वहीं मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने के लिए पहुंची है। सीएफओ संतोष राय ने बताया कि मकान में आग लगने की सूचना पर तुरंत टीम को भेजा है। फिलहाल कोई जनहानि नहीं है।