मेरठ: गंगानगर क्षेत्र में दुकान में युवक का शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगा घेरा SSP ऑफिस
Meerut, Meerut | Jun 19, 2024 गंगानगर क्षेत्र में एक दुकान के अंदर युवक का शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कार्रवाई की मांग करते हुए SSP ऑफिस का घेराव किया। SSP ऑफिस पहुंचे परिजनों ने बताया कि उनके बेटे मोनू की कुछ लोगों से पैसे के लेनदेन को लेकर रंजिश चल रही थी, जिसको लेकर आरोपियों ने कुछ दिन पहले उनके बेटे की पिटाई भी की थी।