मेरठ: सरूरपुर सीएचसी प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने सीएमओ ऑफिस के समक्ष दिया धरना
Meerut, Meerut | Jun 19, 2024 मेरठ। सरूरपुर सीएचसी में तैनात प्रभारी पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों के साथ सीएमओ ऑफिस पर धरना दे दिया। इस दौरान किसान नेताओं ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपते हुए सीएचसी प्रभारी के निलंबन और ट्रांसफर की मांग उठाई।