मेरठ: लोहियानगर क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की पिटाई व लोहे की रॉड से फोड़ा पिता का सिर, परिजन पहुंचे SSP ऑफिस
Meerut, Meerut | Jun 19, 2024 लोहियानगर क्षेत्र का रहने वाला एक परिवार ग्रामीणों को साथ लेकर SSP ऑफिस पहुंचा।और बताया कि 16 जून की रात उनकी बेटी घर के पास स्थित परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी।इसी दौरान वहां खड़े युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी,विरोध करने पर युवक ने युवती की पिटाई कर डाली।