मेरठ: भीषण गर्मी के कारण कांच के पुल पर विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की गाड़ियों ने पाया काबू
Meerut, Meerut | Jun 19, 2024 मेरठ में लगातार भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है जिसके चलते लगातार विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर में आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को कांच का पुल पर अचानक से विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।