अशोक नगर: कलेक्टर साइकिल से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, नागरिकों से साइकिल उपयोग करने की अपील की
अशोकनगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ्य जीवन शैली को बढ़ाबा देने के उद्धेश्य से कलेक्टर साकेत मालवीय गुरूवार को सुबह 10 बजे साइकिल से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ाबा देने के लिए प्रेरित किया।