पटना ग्रामीण: PMCH के नए टॉवर-3 में आज से इमरजेंसी से ऑपरेशन तक इलाज की सुविधा शुरू
पीएमसएच में अब इमरजेंसी से लेकर ऑपरेशन तक की सारी इलाज की व्यवस्था नए टॉवर-3 में होगी। सभी विभागों की इमरजेंसी और ऑपरेशन थिएटर को नए भवन में शिफ्ट करने की पूरी तैयारी कर ली गई है और इसकी शुरुआत मंगलवार से हो जाएगी। नए भवन में ही मरीजों की शुरुआती जांच, गंभीरता का आकलन, भर्ती और जरूरत पर ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, पुराने इमरजेंसी भवन में अब केवल बर्न