दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7
सच्चाई के साथ हरदम
👉🏾👉🏾 मिर्जापुर पुलिस का एक्शन: चोरी की स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
👉🏾👉🏾 मुर्गी फार्म के पास से पुलिस ने दबोचे दोनों आरोपी, एक के खिलाफ पहले से चोरी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज
मिर्जापुर/सहारनपुर।
जनपद सहारनपुर के थाना मिर्जापुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम अकबरपुर बांस उर्फ कड़ाईवाला निवासी अनुज पुत्र नरेश ने 28 अक्टूबर 2026 को अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP 11 CJ 9958 चोरी होने की तहरीर दी थी। इसके आधार पर थाना मिर्जापुर में मुकदमा संख्या 345/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
एसएसपी सहारनपुर के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम नौगावा से मिर्जापुर आने वाली सड़क पर मुर्गी फार्म के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलजान पुत्र अबरार निवासी ग्राम ताल्हापुर, थाना बिहारीगढ़ और शहजाद उर्फ बग्गल पुत्र निसार निवासी ग्राम धौलाकुआं, थाना बेहट, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी दिलजान के खिलाफ इस मामले के अतिरिक्त कोई अन्य मुकदमा दर्ज नहीं है, जबकि शहजाद उर्फ बग्गल के खिलाफ थाना बेहट में चोरी, चोरी का माल रखने और कूटरचना से संबंधित धाराओं में वर्ष 2023 का एक मुकदमा तथा आयुध अधिनियम के तहत एक अन्य मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी विनोद कुमार, उपनिरीक्षक रामकुमार गौतम, कांस्टेबल केशवराम, विकास यादव और कपिल चौधरी शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।
#SaharanpurNews #MirzapurPolice #BikeTheft #SaharanpurPolice #CrimeNews #News7