हरनौत: पटना के सिक्सलेन पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखे जाने पर, नीतीश कुमार के ससुराल सेवदह में जश्न
पटना में गंगा नदी पर नवनिर्मित सिक्सलेन पुल का नाम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर 'नीतीश सेतु' रखे जाने से उनके ससुराल हरनौत प्रखंड क्षेत्र के सेवदह गांव में खुशी का माहौल है। शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस पुल का उद्घाटन किए जाने के बाद सेवदह गांव के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की और प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया