श्रीजी प्रभु के अलौकिक मनोरथ में राजभोग दर्शन में श्रीजी प्रभु में"चांदी का बंगला" मनोरथ में प्रभु को उष्णकाल के श्रृंगार धरा श्रीजी प्रभु को चांदी के बंगले में किया विराजित ....... लाड़ले लाल प्रभु में राजभोग दर्शन में अलौकिक"बिराजत सगन कुंज की ओट"के मनोरथ में लाड़ले लाल प्रभु को तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा व श्री लाल बावा ने हरे भरे संघन कुंज की कंदरा में प्रभु को विराजित कर लाड लड़ाए....... श्रीजी प्रभु में सांयकाल शयन दर्शन में "आवत मोहन धेनु लिए"के पद के भाव के अलौकिक मनोरथ में श्रीजी प्रभु के प्रतिनिधि ठाकुर श्री मदन मोहन लाल प्रभु को गौ लोक की अद्भुत छटा में विराजित कर अलौकिक मनोरथ सिद्ध किया गया ..... सांयकाल शयन दर्शन में लाड़ले लाल प्रभु में तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा व लाल बावा ने "गोवर्धन ते आई गाय सब" के मनोरथ में गौ चारण के भाव से लाडले लाल प्रभु को गोवर्धन पूजा चौक में गौ माता सम्मुख सुखपाल में बिरजा कर तत्पश्चात मोती महल चौक में गौ माता सम्मुख गोलोक की अद्भुत छटा में बिरजा कर प्रभु को लाड लड़ाए....
"आगे गाय,पिछे गाय,इत गाय,उत गाय" के भाव से श्रीजी प्रभु की हवेली हुई गौलोक मय...
श्री लाडले लाल प्रभु गौ माता सम्मुख विराजे गोवर्धन पूजा चौक में, श्री विशाल बावा एवं श्री लाल बावा ने किया गौचारण के भाव से गौ पूजन.....
ग्वाल बालों ने गोवर्धन पूजा चौक में श्री लाडले लाल प्रभु एवं गौ माता सम्मुख गाया 'हिड गान'..
मोती महल चौक में गौ माता संघ सिंह मंडप में सिंहासन पर विराजे लाडले लाल प्रभु...
प्रभु के गौ चारण के भाव के मनोरथ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब....
पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में अधिक मास के अवसर पर प्रभु के मनोरथ की अनवरत निरंतर आनंद की रसधार बरस रही है।आज अधिक मास की अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी गुरुवार के पावन अवसर पर, पूज्यपाद तिलकायत महाराज श्री की आज्ञा एवं श्री विशाल बावा एवं गौ वत्सल श्री लाल बावा की गरिमामयी उपस्थिति में श्रीजी प्रभु एवं श्री लाडले लाल प्रभु में निम्न मनोरथ सिद्ध किये गए। इन मनोरथ के अलौकिक अवसर पर तिलकायत महाराज श्री एवं गो.चि.105श्री विशाल बावा साहब एवं गो.चि.105श्री लाल बावा विशेष रूप से उपस्थित रहे व आप श्री ने प्रभु को लाड लड़ाकर प्रभु की आरती उतारी।