थरथरी: थरथरी थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल पढ़ने गयी किशोरी अपने आशिक संग हुई फरार
थरथरी थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल पढ़ने गयी किशोरी आशिक संग फरार हो गयी। इस मामले में किशोरी के पिता ने युवक पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। किशोरी के पिता ने आवेदन में लिखा है कि मेरी बेटी हाई स्कूल पढ़ने के लिए घर से निकली थी। जब शाम तक घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू किया। खोजबीन के दौरान पता चला कि मेरी बेटी को एक युवक ने लेकर फरार हो गया।