थरथरी: नोनिया बिगहा मोड़ के पास बदमाशों ने एक युवक से मारपीट कर बाइक, पैसा व सोने की लॉकेट की छिनतई
नोनिया बिगहा मोड़ के पास कुछ बदमाश ने थरथरी थाना क्षेत्र के दिरीपर निवासी राजेश कुमार से मारपीट कर बाइक, पैसा व पांच पीस सोने की लॉकेट की छिनतई कर लिया। पीड़ित युवक ने बताया कि शनिवार की रात करीब दस बजे बाइक से नोनिया बिगहा होते अपने घर जाने के दौरान नोनिया बिगहा मोड़ के पास कुछ बदमाश बाइक को रोकवाकर मारपीट कर जेब से रुपया व पांच सोने की लॉकेट की छिनतई कर लिया।