थरथरी: चिस्तीपुर गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से छात्र की हुई मौत
चंडी थाना क्षेत्र के चिस्तीपुर गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से छात्र सुजीत कुमार की मौत हो गयी। घटना के सबन्ध में बताया जाता है कि छात्र सुजीत खेत से घर जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जख्मी हो गया। आनन फानन में जख्मी को पीएचसी नगरनौसा भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी।