थरथरी: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में चंडी प्रखंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुई संपन्न
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में चंडी प्रखंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सुबह सात बजे से मतदान शुरू ही जो शाम को छह बजे तक मतदान करते रहें। चंडी प्रखंड में कुल 53.45 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ-साथ जरूरी दवाओं की भी व्यवस्था की गयी थी।