थरथरी: जागो बिगहा गांव के खंधा के अलंग पर से चंडी पुलिस ने अज्ञात महिला शव को किया बरामद
चंडी थाना क्षेत्र के जागो बिगहा गांव के खंधा के अलंग पर से अज्ञात महिला की शव को चंडी पुलिस ने बरामद किया है। अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शाम छह बजे सूचना मिला कि जागो बिगहा गांव की खंधा के अलंग पर एक महिला की शव पड़ा हुआ है। सूचना पाते ही दलबल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेजा गया।