थरथरी: प्रा0 वि0 पुरंदरपुर के शिक्षक के म0 वि0 भीखनपुर के प्रधानाध्यापक की निधन के बाद बीआरसी कार्यालय में हुआ शोकसभा का आयोजन
थरथरी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पुरंदरपुर के शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद व उत्क्रमित मध्य विद्यालय भीखनपुर के प्रधानाध्यापक शंकर चौधरी की मौत हो गई। मौत के बाद सोमवार को बीआरसी भवन में बीईओ की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा को शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।