कोल: इगलास पुलिस ने 4 लुटेरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुईं 3 बाइक, 4 अवैध असलाह, कारतूस व ₹1.5 लाख
Koil, Aligarh | Feb 21, 2025 इगलास पुलिस ने बड़ी कामयाबी हांसिल की है। पुलिस ने लूट करने वाले 4 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लुटेरों के द्वारा बीते दिनों फाइनेंस कर्मी के साथ करीब 2 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस को 3 बाइक, 1 अवैध पिस्टल, 3 अवैध तमंचा, 4 कारतूस व लूट के ₹1.5 लाख बरामद हुए हैं।