कोल: माली नगला में पैदल घर जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, युवक के पैर में हुआ फ्रैक्चर
Koil, Aligarh | Feb 20, 2025 अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क इलाके के माली नगला में पैदल घर जा रहे एक युवक को पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मगर इस हादसे में युवक के पैर में फ्रैक्चर हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल मलखान सिंह गुरुवार की शाम करीब 4:00 भेज दिया।