कोल: कौड़ियागंज के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 21, 2025 कौड़ियागंज के निकट अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। घटना में ऑटो चालक की मौत हो गई। 40 वर्षीय किशनपाल ऑटो चलाने का काम किया करते थे। गुरुवार रात्रि किशनपाल सवारियों को छोड़कर गांव की ओर वापस आ रहे थे। रात्रि 11:30 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके चलते किशनपाल की मौत हो गई।