शिवपुरी नगर: झींगुरा निवासी महिला ने बहू और उसके परिजनों पर परेशान करने और मारपीट करने के आरोप लगाए, एसपी से की शिकायत
फिजिकल थाना क्षेत्र के झींगुरा में रहने वाली फरीदा बेगम ने जानकारी देते हुए बताया की उसकी बहू उसे एवं उसके बेटे को परेशान कर रही है। कई बार वह अपने मायके वालों से उनकी मारपीट करा चुकी है। एवं झूठा केस लगाने की धमकी देती है। जिसकी शिकायत उनसे आज शनिवार की सुबह साढ़े 11 बजे एसपी से करते हुए मदद की गुहार लगाई है।