शिवपुरी नगर: हवाई पट्टी के सामने से पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार; देसी पिस्टल, जिंदा राउंड व बाइक ज़ब्त
बीती रात रात्रि गस्त के दौरान पुलिस को हवाई पट्टी के सामने एक व्यक्ति अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP 33 ZG 5019 से संदिग्ध अवस्था में घूमते मिला। जिससे पुलिस ने नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राकेश झा पुत्र करनसिंह झा उम्र 28 साल हाल निवासी लुधावली शिवपुरी बताया। जिसकी तलाशी लेने पर कमर में बाई तरफ पेट के नीचे अवैध 32 बोर की देशी पिस्टल और 1 जिंदा राउंड मिला।