शिवपुरी नगर: शिवपुरी से 84 हाजी हज यात्रा पर जाएँगे, वेक्सीनेशन के दौरान आतंकी हमले का काली पट्टी बांधकर विरोध
शिवपुरी जिले से इस वर्ष 42 मुस्लिम दंपति हज यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। यह यात्रा 28 अप्रैल से शुरू होगी। शनिवार की सुबह 11 बजे सभी हाजियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं नियम अनुसार वेक्सीनेशन का कार्य किया गया। वेक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान देश में हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समाज की ओर से एकजुटता दिखाई दी।