शिवपुरी नगर: कोर्ट रोड सब्जी मंडी के पीछे गली में आवारा कुत्ते ने बाइक सवार पर किया हमला
हाथीखाना के रहने वाले प्रदीप सेन पुत्र रामचरण सेन ने जानकारी देते हुए बताया की वह बाइक से नाई की बगिया तरफ से बाजार जा रहा था। तभी कोर्ट रोड सब्जी मंडी के पीछे गली में उस पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल लाया गया। जहां उसका आज शनिवार की सुबह 9 बजे गंभीर हालत में उपचार जारी है।