शिवपुरी नगर: एजवारा गांव के पास बस की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार पिता-पुत्र, साहूकार के घर से रकम लेकर लौट रहे थे दोनों; उपचार जारी
बघोरिया के रहने वाले महेंद्र लोधी ने जानकारी देते हुए बताया की उसके चाचा भैयालाल लोधी और उनका बेटा दुर्गेश लोधी कोलारस में साहूकार के यहां गिरवी रखी रकम उठाकर बाइक से अपने घर की ओर लौट रहे थे। तभी एजवारा गांव के पास तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।