जैसीनगर: जैसीनगर में प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में कल से मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
औषधि विक्रेताओं ने प्रशासनिक कार्रवाई को अनुचित बताते हुए नाराजगी जताई है। इसी क्रम में जिला औषधि विक्रेता संघ जैसीनगर ने मंगलवार शाम 7:00 बजे जैसीनगर थाना प्रभारी को कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौपा है।संघ ने ज्ञापन में कहा कि प्रशासन द्वारा मेडिकल संचालकों पर की जा रही कार्रवाई अनुचित है, जबकि सभी विक्रेता शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार कार्य कर रहे है।