गोला: गोला के पक्का घाट पर सरयू नदी में डूबे युवक के शव को तीसरे दिन एसडीआरएफ की टीम ने किया बरामद
गोला के पक्का घाट पर अपने रिश्तेदार के साथ कड़ाही चढ़ाने गया युवक सरयू नदी में स्नान करते समय बृहस्पतिवार को डूब गया था। दो दिनों तक एसडीआरएफ की टीम डूबे युवक के शव का तालाश करती रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार को तीसरे दिन युवक के शव को एसडीआरएफ की टीम ने सरयू नदी से बरामद किया। मौके पर गोला थाने के पुलिस भी मौजूद रही।