गोला: बड़हलगंज में ट्रेलर से कुचलकर युवक की हुई दर्दनाक मौत, साइकिल से सामान लेने घर से निकला था युवक
गोरखपुर के बड़हलगंज इलाके में शुक्रवार को साइकिल से सामान लेने जा रहे युवक की ट्रेलर से दबाकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही ट्रेलर को कब्जे में लेकर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। कमलेश की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार में हाहाकार मच गया। कमलेश के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हैl