गोला: 1 अप्रैल 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके गोला क्षेत्र के युवाओं के पास 4 मई तक है वोटर बनने का मौका
आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर उपजिलाधिकारी गोला ने बताया कि 1 अप्रैल 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के पास वोटर बनने का अभी भी मौका है। उपजिलाधिकारी गोला केशरीनंदन तिवारी ने बताया कि जो लोग 1 अप्रैल 2024 तक 18 साल की उम्र को पूरा कर चुके है। उनके पास अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने का एक अंतिम मौका है।