गोला: मदरहा के पास सरयू नदी में डूबे नाविक व महिला के शव को एसडीआरएफ की टीम ने किया बरामद
मंगलवार को सरयू नदी पर सेहरा चढ़ाने नदी के नाव पर सवार होकर लोग नदी के उस पार गए हुए थे। वापस आते समय तेज हवा होने के कारण नाव में पानी भर गया जिससे नाव डूब गई थी। मंगलवार को दूल्हे की भाभी सविता देवी पत्नी अजय साहनी की अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। नाविक शिवम पुत्र अच्छेलाल व चिंता देवी पत्नी हरिश्चंद्र नाव डूबने के बाद नदी में लापता हो गए थे।