गोला: बड़हलगंज के मुक्तिपथ पर स्थित कान्हा मैरेज हाल का चेयरमैन प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया उद्धघाटन
नगर पंचायत बड़हलगंज में स्थित कान्हा मैरेज हाल का चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने फीता काटकर उद्धघाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा नगर अब प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा है। नगर क्षेत्र में दर्जनों मैरेज हाल होने के बाद अब भी मैरेज हाल की कमी पड़ रही थी, ऐसे में कान्हा मैरेज हाल का शुभारंभ लोगों को सहूलियत प्रदान करेगा।