रजौन: विधायक मनीष कुमार ने गोपालपुर और परघड़ी गांव के टॉपर्स को सम्मानित किया, उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं
Rajaun, Banka | Mar 30, 2026 सोमवार की संध्या रजौन प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर गांव की मैट्रिक परीक्षा 2026 की बिहार टॉपर पुष्पांजलि कुमारी तथा परघड़ी गांव निवासी टॉप-10 में आठवां स्थान प्राप्त करने वाले आनंद कुमार को स्थानीय विधायक मनीष कुमार ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर सम्मानित किया ।दोनों मेधावी छात्रों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है ।