भभुआ: कम्हारी बधार में चेंबर पर मिले एक युवक के शव का सदर अस्पताल में कराया जा रहा पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Sep 19, 2024 कम्हारी गांव के बधार में चेंबर पर वन के बहुवरा गांव के एक युवक का शव मिला है। जहां मौके पर पहुंची कुढ़नी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए सदर अस्पताल में गुरुवार की दोपहर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा। मृतक सब्बीर अंसारी पिता मनीर अंसारी वन के बहुवरा गांव का रहने वाला बताया जाता है।