भभुआ: बेतरी के समीप एक कार से मद्य निषेध की पुलिस ने 60 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार कार को किया जब्त
Bhabua, Kaimur | Sep 19, 2024 भभुआ मद्य निषेध की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेतरी के समीप एक कार से 60 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मध्य निषेध की पुलिस ने एक कार को जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी से मध्य निषेध की पुलिस द्वारा पूछ-ताछ की जा रही है मध्य निषेध की पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपी चैनपुर वार्ड 8 का रहने वाला अशरफ खान बताया जाता है।