भभुआ: अवखरा नदी पुल के पास कार छोड़कर चालक हुआ फरार,उत्पाद पुलिस ने कार से 99 लीटर शराब किया बरामद
Bhabua, Kaimur | Sep 18, 2024 अवखरा नदी पुल के पास कार छोड़कर चालक फरार हो गया। जहां उत्पाद पुलिस ने कार का जांच किया तो कार से 99 लीटर शराब बरामद किया है। उत्पाद अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। तभी उत्तर प्रदेश से एक कर से शराब लेकर चालक आ रहा था। जैसे ही उत्पाद पुलिस को देखा तो पहले ही कार छोड़कर वहां से फरार हो गया। जहां कार से शराब बरामद किया गया है।