भभुआ: मनिहारी बाजार स्थित आभूषण दुकान से नकाबपोश दो अपराधियों ने लूट कांड के घटना का दिया अंजाम
Bhabua, Kaimur | Sep 19, 2024 भभुआ थाना क्षेत्र के मनिहारी बाजार स्थित आभूषण दुकान से नकाबपोश दो अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटकांड के घटना का अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय में आभूषण दुकान खोला गया था। तभी एक अपाची बाइक पर सवार दो बदमाश हथियार बंद आभूषण दुकान के पास आया और सीधा दुकान में घुसकर आभूषण के लूट कांड के घटना का अंजाम दिया है। जांच में पुलिस जुट गई है।