आबू रोड: आबूरोड के मानपुर एमपी मोटर्स के पास बाइक और कार के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत, सड़क हादसे में 2 युवक घायल
आबूरोड शहर थाना क्षेत्र में को एक सड़क हादसा हो गया।जहां मानपुर स्थित एमपी मोटर्स के पास बाइक और कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।लोगों ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए।