कांके: मोरहाबादी में पूर्व मंत्री के आवास पर इंटर आदिवासी छात्रावास फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर हुई बैठक
Kanke, Ranchi | Jul 27, 2025 मोरहाबादी स्थित पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के आवास में रविवार शाम करीब चार बजे इंटर आदिवासी छात्रावास फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर बैठक हुई। इस मौके पर रांची के विभिन्न आदिवासी छात्रावासों के छात्र और छात्राएं मौजूद रहे। बैठक में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए खेल का विशेष महत्व है।