कांके: धुर्वा स्थित मां सुभद्रा ग्रुप चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित एकदिवसीय धार्मिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न
Kanke, Ranchi | Jul 27, 2025 धुर्वा स्थित मां सुभद्रा ग्रुप चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित एकदिवसीय धार्मिक यात्रा रविवार शाम करीब पांच बजे सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। एकदिवसीय धार्मिक यात्रा में 318 लोग शामिल हुए, जो खूंटी के आमरेश्वर धाम और महादेव मंडा गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया, प्रसाद ग्रहण किया और भक्ति भाव से सभी कार्यक्रमों में भाग लिय।