कांके: सारंडा में नक्सलियों के ₹35 लाख ज़मीन के अंदर से बरामद, हथियार खरीदने के लिए रखा था पैसा
Kanke, Ranchi | Jul 27, 2025 झारखण्ड में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर सुरक्षा बल के जवान विशेष अभियान चला रहे है.इस अभियान में जवानो को कई बड़ी कामयाबी मिली है.ख़ास कर सारंडा में अभियान तेज है.अब तक नक्सलियों के दर्जनों बंकर को ध्वस्त किया गया.लेकिन अब ऐसी कार्रवाई हुई जिससे नक्सलियों की कमर टूट गयी है.हथियार खरीदने के लिए जमीन के अंदर नक्सलियों ने 35 लाख रूपये रखा था.