भीलवाड़ा: रूपाहेली खुर्द में खेत में कार्य कर रहे युवक की जहरीले जंतु के काटने से हुई मौत, परिजनों में छाया मातम
रायला थाना क्षेत्र के रूपाहेली खुर्द में खेत में कृषि कार्य कर रहे एक युवक की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।वही एकाएक हुई इस घटना से परिजनों में शोक की लहर छा गई।