भीलवाड़ा: भीलवाड़ा शहर में धूमधाम से मनाया गया करवाचौथ, चांद के दर्शन के साथ महिलाओं ने खोला व्रत, बाजार में उमंग
भीलवाड़ा। करवाचौथ से एक दिन पहले गुरुवार से ही महिलाओं ने अपनी सुहाग की लंबी आयु के लिए किए जाने वाले इस व्रत की तैयारियां शुरू कर दी थी। शहर के आजाद चौक सहित अन्य मुख्य बाजार में महिलाएं करवा, फूल–माला, सजावटी थाली सहित पूजा में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न प्रकार के उत्पाद खरीदने महिलाएं बाजार निकली, जिससे बाजार में त्योहार की उमंग और उल्लास नजर आया।