भीलवाड़ा: डॉ. तबस्सुम अंसारी द्वारा दवाई घोटाले मामले ने फिर पकड़ा तूल, जांच कमेटी गठित कर पदमुक्ति व शास्ति वसूली की मांग की गई
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जन अधिकार परिषद (BJP) के सदस्यों ने सांसद दामोदर अग्रवाल से मिलकर डॉ. तबस्सुम अंसारी द्वारा दवाईयों में किये गये घोटाले की जाँच के संबंध में जिला कलेक्टर को जांच करवाने हेतु आग्रह किया गया। सांसद ने महात्मा गांधी अस्पताल में कार्यरत डॉ. तबस्सुम अंसारी द्वारा दवाईयों में किये गये घोटाले की जाँच के संबंध में जिला कलक्टर को पत्र लिखा।