भीलवाड़ा: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य देखभाल पर जागरूकता गतिविधि आयोजित, बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलाई गई
भीलवड़ा।राजस्थान सरकार द्वारा बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान के तहत अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक धर्मराज प्रतिहार के निर्देशानुसार राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर में बालिकाओं के साथ स्वास्थ्य देखभाल पर जागरूकता गतिविधि आयोजित।