#सफलता_की_कहानी
पीएम स्वनिधि योजना से आत्मनिर्भर बनीं श्रीमती कविता राठौर
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों के लिए आर्थिक संबल बनकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसी योजना का लाभ लेकर मेघनगर निवासी श्रीमती कविता पति श्री नरेन्द्र राठौर ने अपने छोटे व्यवसाय का विस्तार कर आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
श्रीमती कविता राठौर को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक से प्रथम चरण में 10 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि से उन्होंने एक छोटा सिलाई सेंटर एवं रेडीमेड कपड़ों की दुकान प्रारंभ की। व्यवसाय में मेहनत एवं लगन से कार्य करते हुए उन्होंने समय पर ऋण का भुगतान किया। इसके बाद उन्हें योजना के दूसरे चरण में 25 हजार रुपये तथा तीसरे चरण में 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ।
प्राप्त ऋण राशि से उन्होंने अपनी रेडीमेड कपड़ों की दुकान का विस्तार किया तथा विभिन्न प्रकार के परिधानों के साथ अन्य आवश्यक सामग्री भी दुकान में उपलब्ध कराई। व्यवसाय बढ़ने से उनकी आय में निरंतर वृद्धि हुई और आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक सुदृढ़ हो गई।
आज श्रीमती कविता राठौर का व्यवसाय सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। व्यवसाय से प्राप्त आय से वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर रही हैं तथा आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लिए भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर मिला और आज उनका परिवार आर्थिक रूप से अधिक सक्षम एवं खुशहाल है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Urban Development & Housing MP #Jhabua #JansamparkMP #SuccessStory
11 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026