रोटला विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने किया वृक्षारोपण
मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का लिया जायजा
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोटला के भ्रमण के दौरान विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री सुश्री भूरिया ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आग्रह किया।
मंत्री सुश्री भूरिया ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तथा पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासित जीवन अपनाने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यालयीन स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP