प्रेम नगर छोटी लाइन, जगाधरी में जलभराव से लोग परेशान!
बारिश के बाद प्रेम नगर छोटी लाइन क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। सड़कों पर कई जगह पानी भर जाने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि हर बरसात में यही स्थिति बन जाती है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया। नगर निगम ने पहले भी जलभराव रोकने के लिए नालों की सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने की बात कही थी।
#rashtriyakadamnews #Jagadhri #PremNagar #Waterlogging #Yamunanagar #GroundReport #BreakingNews