Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
महाराष्ट्र

देखिये सीसीटीव की फुटेज हूडा सेक्टर 17 के मकान नम्बर 424 में जो चोरी हूई एक संधिगत युवक की #जगाधरी

MORE NEWS

यमुनानगर में हत्या#कांड से जुड़ा एक और मामला एक तरफ बेटे ने की लव मैरिज दूसरी तरफ पिता को गवानी पड़ी अपनी जा&न लड़की का परिवार पर सा#जिश को लेकर लगे गंभीर आरोप

यमुनानगर में हत्या#कांड से जुड़ा एक और मामला एक तरफ बेटे ने की लव मैरिज दूसरी तरफ पिता को गवानी पड़ी अपनी जा&न लड़की का परिवार पर सा#जिश को लेकर लगे गंभीर आरोप

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 6, 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा – मेयर सुमन बहमनी

मेयर ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

यमुनानगर।
महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं देश की एकता और अखंडता के महान पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर नगर निगम की महापौर सुमन बहमनी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
महापौर सुमन बहमनी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, सेवा और सिद्धांतों के प्रति अटूट समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए जो संघर्ष किया, वह प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा। उनका स्पष्ट विचार था कि राष्ट्र सर्वोपरि है और देश की एकता से कभी कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा प्रदान की। शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान के क्षेत्र में उनके योगदान को देश सदैव स्मरण करेगा। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। देश की एकता, सुशासन और विकास के लिए उनके आदर्श आज भी मार्गदर्शक हैं। महापौर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। उनकी जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने सभी नागरिकों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
 
फोटो - डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित पर नमन करती मेयर सुमन बहमनी व अन्य।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा – मेयर सुमन बहमनी मेयर ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि यमुनानगर। महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं देश की एकता और अखंडता के महान पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर नगर निगम की महापौर सुमन बहमनी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। महापौर सुमन बहमनी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, सेवा और सिद्धांतों के प्रति अटूट समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए जो संघर्ष किया, वह प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा। उनका स्पष्ट विचार था कि राष्ट्र सर्वोपरि है और देश की एकता से कभी कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा प्रदान की। शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान के क्षेत्र में उनके योगदान को देश सदैव स्मरण करेगा। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। देश की एकता, सुशासन और विकास के लिए उनके आदर्श आज भी मार्गदर्शक हैं। महापौर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। उनकी जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने सभी नागरिकों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। फोटो - डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित पर नमन करती मेयर सुमन बहमनी व अन्य।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 6, 2026

जलभराव से मुक्ति के लिए युद्धस्तर पर काम के आदेश, सीटीएम बोले, कचरा न फेंकें, सफाई में सहयोग करें नागरिक

पानी निकासी में आ रही रुकावटों का तुरंत करें समाधान, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त - सीटीएम पीयूष गुप्ता

बारिश के बीच नालों की सफाई का जायजा लेने सड़कों पर उतरे नगराधीश, दिए कड़े निर्देश

शहर के विष्णु नगर, रेलवे कॉलोनी, लाजपत नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण

यमुनानगर।
मानसून की आहट के साथ ही शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मेयर सुमन बहमनी, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार नालों की सफाई का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को बारिश के बीच नगराधीश (सीटीएम) पीयूष गुप्ता ने खुद सड़कों पर उतरकर शहर के विभिन्न इलाकों में नालों की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम और जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ शहर के विष्णु नगर, रेलवे कॉलोनी, लाजपत नगर सहित कई जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया और सफाई कार्य की जमीनी हकीकत जांची।
निरीक्षण के दौरान सीटीएम पीयूष गुप्ता ने नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता अरविंद कुमार, सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा व जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ नालों की स्थिति को देखा और सफाई व्यवस्था में पाई गई कमियों को लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर में जहां कहीं भी नालों के भीतर पानी की निकासी में रुकावट है, उसे बिना किसी देरी के तुरंत दूर किया जाए। सभी प्रमुख और छोटे नालों की सफाई का काम युद्धस्तर पर चलाकर जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि जनता को जलभराव से परेशान न होना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने सीवरेज ब्लॉकेज की शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेकर उन्हें साफ करने के आदेश दिए।
नगराधीश पीयूष गुप्ता ने स्थानीय निवासियों से भी सीधे बातचीत की और जलभराव के संबंध में उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। सीटीएम ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन इसमें आमजन का सहयोग भी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से नालों में पॉलिथीन, प्लास्टिक और अन्य ठोस कचरा न फेंकने का आग्रह किया। उन्होंने समझाया कि कचरा फेंकने से नाले ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे मामूली बारिश में भी पानी सड़कों और घरों में घुस जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निकासी के कार्य में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी फील्ड में रहकर नियमित नालों व सीवरेज सफाई का जायजा लें। जहां भी सीवरेज व नाला ब्लॉक नजर आए, तुरंत उसकी सफाई कराएं। ताकि बारिश होने पर जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।

फोटो - नालों की सफाई का जायजा लेते नगराधीश पीयूष गुप्ता।

- अधिकारियों को निर्देश देते नगराधीश पीयूष गुप्ता।

जलभराव से मुक्ति के लिए युद्धस्तर पर काम के आदेश, सीटीएम बोले, कचरा न फेंकें, सफाई में सहयोग करें नागरिक पानी निकासी में आ रही रुकावटों का तुरंत करें समाधान, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त - सीटीएम पीयूष गुप्ता बारिश के बीच नालों की सफाई का जायजा लेने सड़कों पर उतरे नगराधीश, दिए कड़े निर्देश शहर के विष्णु नगर, रेलवे कॉलोनी, लाजपत नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण यमुनानगर। मानसून की आहट के साथ ही शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मेयर सुमन बहमनी, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार नालों की सफाई का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को बारिश के बीच नगराधीश (सीटीएम) पीयूष गुप्ता ने खुद सड़कों पर उतरकर शहर के विभिन्न इलाकों में नालों की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम और जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ शहर के विष्णु नगर, रेलवे कॉलोनी, लाजपत नगर सहित कई जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया और सफाई कार्य की जमीनी हकीकत जांची। निरीक्षण के दौरान सीटीएम पीयूष गुप्ता ने नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता अरविंद कुमार, सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा व जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ नालों की स्थिति को देखा और सफाई व्यवस्था में पाई गई कमियों को लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर में जहां कहीं भी नालों के भीतर पानी की निकासी में रुकावट है, उसे बिना किसी देरी के तुरंत दूर किया जाए। सभी प्रमुख और छोटे नालों की सफाई का काम युद्धस्तर पर चलाकर जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि जनता को जलभराव से परेशान न होना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने सीवरेज ब्लॉकेज की शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेकर उन्हें साफ करने के आदेश दिए। नगराधीश पीयूष गुप्ता ने स्थानीय निवासियों से भी सीधे बातचीत की और जलभराव के संबंध में उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। सीटीएम ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन इसमें आमजन का सहयोग भी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से नालों में पॉलिथीन, प्लास्टिक और अन्य ठोस कचरा न फेंकने का आग्रह किया। उन्होंने समझाया कि कचरा फेंकने से नाले ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे मामूली बारिश में भी पानी सड़कों और घरों में घुस जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निकासी के कार्य में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी फील्ड में रहकर नियमित नालों व सीवरेज सफाई का जायजा लें। जहां भी सीवरेज व नाला ब्लॉक नजर आए, तुरंत उसकी सफाई कराएं। ताकि बारिश होने पर जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। फोटो - नालों की सफाई का जायजा लेते नगराधीश पीयूष गुप्ता। - अधिकारियों को निर्देश देते नगराधीश पीयूष गुप्ता।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 6, 2026