बक्सर: डीएम और एसपी ने बक्सर के मैट्रिक और इंटर के (कंपार्टमेंटल/विशेष) परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, एक परीक्षार्थी निष्कासित
Buxar, Buxar | May 3, 2025 जिला दण्डाधिकारी सह डीएम अंशुल अग्रवाल एवं एसपी शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से बक्सर स्थित मैट्रिक व इंटरमीडिएट का (कंपार्टमेंटल) परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा था। डीएम ने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी को शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया।