बक्सर: जातीय जनगणना पर केंद्र सरकार के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत, एनडीए नेताओं ने जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता की
Buxar, Buxar | May 2, 2025 केंद्र सरकार द्वारा देश भर में जातीय जनगणना कराए जाने के ऐतिहासिक फैसले के संदर्भ में शुुक्रवार को जिला अतिथि गृह में एनडीए की एक संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की गई. इसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्णा एवं जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता डॉ निहोरा प्रसाद यादव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे.